Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

खड़गपुर में दिलीप घोष का रोड शो, युवाओं से जीत दिलाने की अपील

उन्होंने कहा कि जो आज संगठन के साथ जुड़े हैं, वही भविष्य के नेता बनेंगे

15 Apr 2026

खड़गपुर में दिलीप घोष का रोड शो, युवाओं से जीत दिलाने की अपील

खड़गपुर। बंगला नववर्ष (पोइला वैशाख) के अवसर पर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में बुधवार सुबह भाजपा नेता दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं के साथ रंगारंग शोभायात्रा निकालकर चुनावी प्रचार को नई गति दी। खड़गपुर के इंदा क्षेत्र से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। पार्टी के कई कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हुए। बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ प्रचार करते नजर आए और इलाके में उत्सव के साथ चुनावी माहौल भी देखने को मिला।
शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। समर्थकों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर दिलीप घोष का जोरदार स्वागत किया। नववर्ष के शुभ अवसर पर दिलीप घोष भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते और उनका उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए। पूरे इलाके में भाजपा समर्थकों का जोश साफ तौर पर नजर आया।
इसके बाद दोपहर में शहर के बीचोंबीच स्थित प्रेमहरि भवन में कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को आगे आने को कहा और देशविरोधी ताकतों को रोकने में मदद करने की अपील की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में जो स्थिति थी, अब वह स्थिति नहीं रही। उस समय भी उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया था और परिस्थितियों को संभाला था। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार एक लाख से अधिक मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल कर फिर से वापसी करेंगे।
युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत दिलाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। आज बड़ी संख्या में युवा मोर्चा में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को झंडा सौंपते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत और मेहनत से ही बड़ी जीत संभव है।
सभी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ प्रचार में जुटने की अपील करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद खड़गपुर के विकास के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो आज संगठन के साथ जुड़े हैं, वही भविष्य के नेता बनेंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खड़गपुर में दिलीप का रोड शो, युवाओं से जीत दिलाने की अपील
उन्होंने कहा कि जो आज संगठन के साथ जुड़े हैं, वही भविष्य के नेता बनेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News